फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Target HP Govt on UnEmployment Allowance Issue.

'चुनाव की आहट होते ही सरकार को याद आया बेरोजगारी भत्ता'

Thu, 29 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP Target HP Govt on UnEmployment Allowance Issue.

भाजपा प्रमुख प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में चुनाव की आहट होते ही कांग्रेस सरकार को बेरोजगार नौजवानों की याद आ गई। बिंदल ने प्रेस बयान में कहा कि चार साल पहले चुनावों से ठीक पहले खूब जोर-शोर से घोषणा की गई।

विज्ञापन


कहा गया कि 12 लाख बेरोजगारों को 1000 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। ज्यादा पढ़े लिखे युवाओं को 1500 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। सरकार को सत्ता में रहते हुए चार साल बीत चुके हैं। अब चुनावी वर्ष शुरू हो गया और चुनावी वर्ष के आते ही कांग्रेस के नेताओं को घोषणाओं की याद आने लगी है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार लगातार यह कहती रही कि उन्होंने चुनावी घोषणाओं से भी अधिक काम कर दिया है। आज बिल्ली थैले से बाहर आ गई।  जब कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री ने बयान देकर कहा कि बेरोजगारी भत्ता देना कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा है और उसे पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का आरोप है कि वर्तमान सरकार ने चार वर्षों तक कुछ नहीं किया और अब चुनावी वर्ष में दोबारा से झूठी घोषणाओं का अंबार लगाने वाले हैं। जो बेरोजगार चार साल तक बेरोजगारी भत्ते के इंतजार में रहा, अब वह कांग्रेस के झांसे में आने वाला नहीं है। वह सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा और कांग्रेस द्वारा किए गए धोखे का बदला लेगा।

युवाओं से किए वायदों को पूरा नहीं कर पाई कांग्रेस : अनुराग

BJP Target HP Govt on UnEmployment Allowance Issue.

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं से किए गए वायदे को पूरा करने में असफ ल रही है। कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली कहते हैं कि वह बेरोजगारी भत्ता देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात करेंगे।

सरकार को सत्ता में रहते हुए चार साल बीत गए हैं। अब सरकार को बेरोजगारी भत्ते की याद आ रही है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चार साल में झूठे वायदे करने के सिवा और कुछ नहीं किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार युवाओं की अलग अलग योजनाओं का ढोल पीटती रहती है। वास्तविकता यह है कि ये सारी योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार इन योजनाओं के लिए धन उपलब्ध करवा रही है। राज्य सरकार के पास अपना कोई प्लान नहीं है।

सर्वे से तय होंगे भाजपा के प्रत्याशी : धूमल

BJP Target HP Govt on UnEmployment Allowance Issue.

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर ही होगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बैजनाथ में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर अलग-अलग सर्वे करवाएगी। इसके आधार पर जीत की संभावना वालों को ही टिकट मिलेगा। पूर्व के चुनावों में जीते हुए प्रत्याशियों का टिकट भी सर्वे पर निर्भर करेगा।

कहा कि भाजपा की चार्जशीट से कांग्रेस के नेता और अधिकारी बौखला गए हैं और अपना नाम चार्जशीट में होने की जानकारी जुटा रहे हैं। अब लोग कांग्रेस के स्कैंडलों की जानकारी दे रहे हैं। आरोप गंभीर हैं तथा जिला और मंडल स्तर पर भी चार्जशीट तैयार की जाएगी। चार्जशीट पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई आरोपी नहीं है, जो खुद पर लगे आरोपों को आसानी से स्वीकार कर ले।

कहा कि जब किसी पार्टी के जीतने की संभावना अधिक होती है तो स्वाभाविक है कि पार्टी के टिकटार्थियों की संख्या भी अधिक होगी। देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है और अब प्रदेश को भी कांग्रेस से मुक्ति मिलेगी। पीएम मोदी का प्रभाव सात समंदर पार की राजनीति पर भी अपना असर दिखा चुका है और प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहेगा।

इस दौरान देहरा के विधायक रविंद्र रवि, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम, जिला भाजपा महामंत्री मुल्खराज प्रेमी, मंडलाध्यक्ष कर्ण जंबाल, भगवान दास, तिलकराज, प्रकाश डोगरा, गोकुल, सुरिंद्र, सतीश, संजय और राकेश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed