फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Takes Cognizance of Indiscipline; Action Against Those Contesting Against Authorized Candidates

Shimla: भाजपा ने अनुशासनहीनता पर लिया संज्ञान, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर कार्रवाई

Sat, 09 May 2026 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2026 05:34 PM IST
सार

पंचायतीराज व नगर निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
BJP Takes Cognizance of Indiscipline; Action Against Those Contesting Against Authorized Candidates
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज व नगर निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। भाजपा  की अनुशासन समिति ने जिला एवं मंडलों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के बाद इन गतिविधियों को अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर नगर निगम धर्मशाला और नगर परिषद नाहन से संबंधित कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

पार्टी ने नगर निगम धर्मशाला में वार्ड नंबर 2 से पूर्व मेयर ओंकार नेहरिया, वार्ड नंबर 6 से पूर्व डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर, वार्ड नंबर 8 से मंडल सचिव धर्मशाला (शहरी) सरोज गुलेरिया, वार्ड नंबर 14 से बूथ अध्यक्ष मितुल शुक्ला तथा वार्ड नंबर 1 से महिला मोर्चा मंडल सचिव (धर्मशाला शहरी मंडल) हिमांशी अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 3 से लीला सैनी की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित की गई है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन और अनुशासन सर्वोपरि है तथा किसी भी स्तर पर अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठनात्मक मर्यादा एवं अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी हित और संगठनात्मक निर्णयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed