फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP supported directors in board of directors of Agriculture and Rural Development Bank

कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मंडल पर भाजपा का कब्जा

Fri, 05 Oct 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 Oct 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
BJP supported directors in board of directors of Agriculture and Rural Development Bank

राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मंडल पर भाजपा का कब्जा हो गया है। प्रदेश के आठ जिलों की 12 जोन में वीरवार को हुए चुनाव में सात पर भाजपा समर्थित निदेशकों ने जीत दर्ज की है जबकि पांच पदों पर कांग्रेस समर्थित निदेशक जीते।

विज्ञापन


निदेशक मंडल पर भाजपा समर्थित निदेशकों की संख्या अधिक होने अब अब चेयरमैन का पद भाजपा की झोली में जाना तय हो गया है। भाजपा समर्थित निदेशकों ने शिमला शहर, नाहन, रामपुर, सोलन, चंबा, मंडी जोन एक और नालागढ़ में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


कांग्रेस समर्थित निदेशक किन्नौर, बिलासपुर, मंडी दो, कुल्लू और कोटखाई में जीते हैं। बैंक के निदेशक मंडल में कुल 19 निदेशक होते हैं। 12 निर्वाचित निदेशकों के अलावा दो निदेशक सरकार द्वारा मनोनीत किए जाते हैं जबकि पांच निदेशक विभिन्न बैंकों और रजिस्ट्रार सोसायटी से मनोनीत किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में ये जीते

BJP supported directors in board of directors of Agriculture and Rural Development Bank

शिमला जोन एक के निदेशक पद के चुनाव में केशव चौहान ने नरेश चौहान को 580 मतों के अंतर से हराया। रामपुर जोन में संजय शर्मा ने महेंद्र कायथ को मात दी। संजय शर्मा को 679 वोट पड़े, जबकि महेंद्र को 187 वोट मिले।

शिमला को कोटखाई जोन में पहले ही देवेंद्र कुमार नेगी का निर्विरोध चयन हो चुका है। नाहन जोन के चुनाव में अरविंद गुप्ता ने 414 वोटों से जीत दर्ज की। अरविंद को 1213 और सोमनाथ शर्मा को 818 मत मिले। किन्नौर में ठाकुर कृष्ण नेगी ने आनंद नेगी को 311 मतों से हराया।

चंबा में देसराज विजयी रहे। विजय को 247, शेर सिंह को 137 व कुलदीप शर्मा को 17 वोट पड़े। बिलासपुर में नंदलाल 311 वोटों से विजेता बने। इन्होंने सुरेश को हराया। कुल्लू में सुखदास नैय्यर 184 मतों से विजयी रहे। इन्होंने हेमराज को शिकस्त दी।

सोलन में मदन ठाकुर 206 वोटों से विजयी रहे। मदन ने मनु ठाकुर को हराया। नालागढ़ में राजकुमार नेगी ने एनडी शास्त्री को हराया। नेगी को 366 और शास्त्री को 288 मत प्राप्त हुए।

मंडी जोन एक मे महेंद्र गोस्वामी ने बाजी मारी। उन्हें 947 मत मिले। जबकि ओपी शर्मा को 559, रवि को 489 और ललित को 54 मत पड़े। मंडी जोन-2 के चुनाव में बलवंत ठाकुर जीते। इन्होंने मनोज धीमान को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed