फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP submitted a memorandum to the Governor against the state congress govt, made several allegations

Himachal BJP: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया 18 घोटालों का आरोप, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपा ज्ञापन

Wed, 11 Dec 2024 06:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 06:10 PM IST
सार

 भाजपा के अनुसार ज्ञापन के जरिये कांग्रेस सरकार के काले चिट्ठों का पूरा विवरण राज्यपाल को दिया गया।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में यह यह ज्ञापन साैंपा गया।

विज्ञापन
BJP submitted a memorandum to the Governor against the state congress govt, made several allegations
हिमाचल भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को जहां बिलासपुर में समारोह मनाया, वहीं शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर 18 घोटाले करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार का दो वर्ष का यह कार्यकाल प्रदेश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आर्थिक कुप्रबंधन से प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की कगार पर खड़ा कर दिया गया है। अब विधानसभा के शीत सत्र के दौरान धर्मशाला में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सदन में भाजपा विधायक इन घोटालों को उठाएंगे। बुधवार को मीडिया से बातचीत में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने यह एलान किया।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में राज्यपाल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपने भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने राज्यपाल को वर्तमान कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा सौंपा है। भ्रष्टाचार में आकंठ में डूबी सरकार ने फ़िजूलखर्ची को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों को सरंक्षण देने का लगाया आरोप
जयराम ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। यह अधिकारी प्रदेश का भला नहीं कर रहे। इस सरकार के छोटे से दो साल के कार्यकाल में अधिकांश विभागों में घोटाले हुए हुए हैं। नेता विपक्ष ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। शराब दुकानों की नीलामी और भूमि खरीद में घोटाला होने का जयराम ठाकुर ने दावा किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में वन और खनन माफिया का बोलबाला है। कांगड़ा बैंक में वन टाइम सेटलमेंट पालिसी के नाम पर प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि देहरा में राशन घोटाले सहित, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट देने, बिलासपुर में क्रूज खरीद, आउटसोर्स पर नौकरियां देने, कबाड़ खरीद, टेंडर करने और आपदा में भी सरकार पर घोटाला करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed