{"_id":"63d003ef01977c749c7bd917","slug":"bjp-state-working-committee-meeting-on-february-4-and-5-in-una-many-important-topics-will-be-discussed-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में 4 और 5 फरवरी को, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में 4 और 5 फरवरी को, कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
Tue, 24 Jan 2023 09:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:45 PM IST
सार
प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी के लिए ऊना में एक बैठक बुधवार को होगी, जिसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, विनोद ठाकुर और सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जिला ऊना भाजपा मुख्यालय में 4 और 5 फरवरी 2023 को तय की गई है। प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी के लिए ऊना में एक बैठक बुधवार को होगी, जिसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, विनोद ठाकुर और सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की। इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायकों और पूर्व विधायकों ने भी भाग लिया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में 27 जनवरी को होने जा रहे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रदेश के सभी मंडलों के विद्यार्थी सुनेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार रहेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया होंगे मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी, 27 और 28 जनवरी को आएंगे
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया को मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को उनके प्रवास कार्यक्रम के लिए भी चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री 27 जनवरी को चंडीगढ़ से मंडी हेली टैक्सी से पहुंचेंगे, जहां वह एक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन मंडी नगर निगम के पार्षदों के साथ भी मंडाविया एक बैठक में भाग लेंगे। 28 जनवरी को जनवरी को मनसुख मंडाविया द्रंग मंडल की एक बैठक में भाग लेंगे और उसके बाद वह हेली टैक्सी के माध्यम से चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल रहेंगे और इस प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उनके साथ रहेंगे।