{"_id":"627ca20ebc6da16bc96ee51ca78a7213","slug":"bjp-state-president-election-tommorow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव रविवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव रविवार को
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Dec 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव 20 दिसंबर रविवार को होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाम जाजू केंद्रीय पर्यवेक्षक रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत शर्मा, वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन शर्मा और युद्धवीर सेठी के नाम की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
भाजपा के वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र काफी बढ़ा है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ संसदीय क्षेत्र पर पूरा ध्यान देने में कोई कमी नहीं रह जाए, इस वजह से वह दौड़ में नहीं हैं। वह अपनी राय से पार्टी नेतृत्व को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में अब तक रियासत के 19 जिलों में जिला अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। भाजपा की प्रदेश परिषद के 39 सदस्यों को भी चुनाव में वोट का अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में 58 वोटर हैं। हालांकि, भाजपा की परंपरा के अनुसार पार्टी नेतृत्व की ओर से तय किए गए नाम पर ही सर्वसम्मति से मुहर लगती है और मतदान की जरूरत कम ही रहती है।