{"_id":"ff34704f4818c4a0bb536af51d0c9f9e","slug":"bjp-state-president-election-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को आज मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को आज मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा को बुधवार को नया अध्यक्ष मिलेगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की ओर से प्रदेशाध्यक्ष की चुनाव तिथि निर्धारित होने के बाद बुधवार को दीप कमल कार्यालय में अध्यक्ष की ताजपोशी होगी।
विज्ञापन
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा प्रदेश परिषद के सभी सदस्य और भाजपा विधायक शामिल होंगे। भाजपा हाईकमान ने सतपाल सत्ती को फिर से भाजपा की कमान सौंपने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
ऐसे में सत्ती का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। इसका कारण उनके पूर्व कार्यकाल में अध्यक्ष पद के कार्यकाल में सबको एक ही दिशा में चलने और वरिष्ठ नेताओं को बराबर सम्मान देना बताया जा रहा है। उनके साढ़े चार साल के कार्यकाल में पार्टी हिमाचल में आगे बढ़ी है। इस बीच पार्टी किसी भी तरह के विवादों में नहीं आई है। संगठन से निकले सत्ती को सबको साथ लेकर चलने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता कहते हैं कि पार्टी हाईकमान की सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी बैठक हुई। इसमें तीनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सतपाल सत्ती के नाम को आगे किया। सत्ती जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी माने जाते हैं, वहीं जेपी नड्डा और शांता कुमार के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं।