फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp started membership drive in himachal

प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

Wed, 05 Nov 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Nov 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
bjp started membership drive in himachal

भारतीय जनता पार्टी बुधवार से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा सदस्यता अभियान कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


इसमें संसदीय क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, जिले के सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

पार्टी प्रवक्ता गणेश दत ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का सदस्यता कार्यशाला बंगाणा में दस बजे शुरू होगी। यहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर सहित सभी विधान सभा क्षेत्रों के अपेक्षित श्रेणी के सदस्य भाग लेंगे।
विज्ञापन


कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की सदस्यता कार्यशाला 6 नवंबर को कांगड़ा जिला के सागर गलोरी नजदीक मटौर में होगी। जहां सांसद शांता कुमार, संगठन मंत्री पवन राणा भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र की सदस्यता कार्यशाला 7 नवंबर को मंडी के बिपाशा सदन में होगी। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, गुलाब सिंह ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, जयराम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा सहित सभी विधान सभा क्षेत्रों के अपेक्षित श्रेणी के सदस्य भाग लेंगे।


शिमला संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला 8 नवंबर को शिमला के पूर्णमल धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। जिसमें, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्वाज, नरेंद्र बरागटा, गणेश दत, कपिल सूद हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed