फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bjp spokesperson sambit patra statement in shimla himachal pradesh

मीडिया कार्यशाला: संबित पात्रा बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से डरती है कांग्रेस

Sun, 08 May 2022 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 May 2022 06:43 PM IST
सार

संबित पात्रा ने कहा कि हिमाचल में विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है।

विज्ञापन
bjp spokesperson sambit patra statement in shimla himachal pradesh
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से डरती है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में भाजपा का मिशन रिपीट तय है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार रिपीट हुई है। अब हिमाचल की बारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। 

विज्ञापन


संबित पात्रा ने रविवार को होटल पीटरहॉफ शिमला में भाजपा की राज्य मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि देश में हुए पिछले चुनावों में भाजपा ने चार राज्यों में जीत हासिल की है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जीत को लेकर आश्वस्त थे। मोदी सरकार ने देशवासियों को गैस सिलिंडर, मुफ्त राशन और चिकित्सा सुविधा दी है। उन लोगों का उत्थान किया, जिन्हें कांग्रेस सिर्फ  वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती है। 
विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि हिमाचल में विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है। भाजपा के पास 18 करोड़ सदस्य हैं। 16 से अधिक राज्यों में भाजपा सरकार है और 1300 से अधिक विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में संबित पात्रा के दिए टिप्स संगठन के लिए काफी उपयोगी हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने की। प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रवक्ता राम कुमार और बलदेव तोमर कार्यशाला में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed