{"_id":"586b9ccf4f1c1ba378158fc5","slug":"bjp-spokesman-rajeev-bindal-defends-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग के बचाव में उतरी भाजपा, विरोधियों को दिया खुला चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग के बचाव में उतरी भाजपा, विरोधियों को दिया खुला चैलेंज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस की आलोचना झेल रहे अनुराग ठाकुर को अब भाजपा का साथ मिला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा है कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रति वे लोग कटु शब्द बोल रहे हैं, जिन्होंने जीवन में क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए कभी कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
जिन लोगों ने अपने जीवन में एक मैदान नहीं बनाया वे लोग अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाऐ जाने पर लड्डू बांट रहे हैं। बिंदल ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाना, यह हर किसी की बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश का अन्य देशों में नाम रोशन हुआ है। ऐसे में महान व्यक्ति का पुतला फूंकना दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्मशाला विश्व का बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक मैच हुए हैं। यह सब अनुराग की मेहनत से ही हुआ है।
विज्ञापन
सच्चाई तो यह है कि चंद लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने चैलेंज दिया कि ये लोग प्रदेश के किसी भी कोने में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम जैसा एक मैदान बनाकर दिखाओ, उसके बाद अनुराग पर यह लोग टिप्पणी करने के काबिल हो सकते हैं।