फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Spokesman Rajeev Bindal Ask Resignation From CM Virbhadra Singh.

'ईडी का मामला गंभीर, कांग्रेस हाईकमान वीरभद्र को कुर्सी से हटाए'

Thu, 08 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP Spokesman Rajeev Bindal Ask Resignation From CM Virbhadra Singh.
भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीमा एजेंट आनंद चौहान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पटियाला कोर्ट हाउस में विशेष सीबीआई चार्जशीट पेश करने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने प्रेसवार्ता में कहा कि आनंद शर्मा सिर्फ एक एलआईसी एजेंट हैं। वे कमीशन के लिए काम करते हैं, जिसके लिए आनंद चौहान ने काम किया वह प्रिंसिपल है। ऐसे में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को उन्हें पद से हटाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस पुरानी पार्टी है। कई सालों तक कांग्रेस ने देश में राज किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर जब-जब आरोप लगे हैं उन्होंने पद से इस्तीफे दिए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी पद से इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना कुछ होने के बाद भी क्यों चुप है कांग्रेस

BJP Spokesman Rajeev Bindal Ask Resignation From CM Virbhadra Singh.

इस तरह के प्रकरण से हिमाचल अराजनैतिक स्थिति के ओर बढ़ रहा है। जनमानस के लिए यह कष्टदायी है। हिमाचल की वास्तविक स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतना कुछ होने के बाद भी कांग्रेस फैसला लेने की स्थिति में क्यों नहीं है?

ईडी कर रही अपना काम
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय अपना काम कर रहा है। तथ्यों को खंगाला जा रहा है। आनंद शर्मा के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। जैसे-जैसे परतें खुलेंगी, वैसे-वैसे ईडी कार्रवाई को अंजाम देते रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed