{"_id":"8c89171b6a76d5ec9e21005a7c1ab187","slug":"bjp-satyagrah-againest-theog-hatkoti-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ सत्याग्रह करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ सत्याग्रह करेगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Nov 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा ठियोग-हाटकोटी-रोहडू़ सड़क की दुर्दशा को लेकर सत्याग्रह करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह करने और लोगों को सरकार की नाकामी बताने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन
पार्टी 14 नवंबर से शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रोहडू़ से ठियोग तक करीब 80 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा करेगी। यात्रा जत्थे की अगुवाई प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा करेंगे। बरागटा ने कहा कि सड़क को लेकर जल्द ही कोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पदयात्रा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती रोहडू् में हरी झंडी दिखाएंगे। ये पदयात्रा 19 नवंबर को खत्म होगी। पहले दिन हाटकोटी, दूसरे दिन जुब्बल, तीसरे दिन खड़ापत्थर, चौथे दिन कोटखाई, पांचवें दिन छैला या ठियोग में स्टे होगा और 19 नवंबर को शिमला पहुंचेंगे।
विज्ञापन
ढली से जुलूस 20 नवंबर को रिज मैदान पहुंचेगा। फिर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। बरागटा ने चेताया कि सड़क ठीक नहीं की, तो भाजपा चेन हंगर स्ट्राइक करेगी। विधानसभा और सचिवालय का घेराव करेगी। जेल भरो आंदोलन भी करेगी।