फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's Meri Mati Mera Desh campaign will start from September 1

Himachal BJP: 1 सितंबर से चलेगा भाजपा का मेरी माटी मेरा देश अभियान, बैठक में लिया फैसला

Fri, 25 Aug 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 08:10 PM IST
सार

 प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 से 15 सितंबर तक चलेगा। हर घर पर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि प्रत्येक मंडल के 50 बूथों पर कार्यक्रम सुना जाएगा। 

विज्ञापन
BJP's Meri Mati Mera Desh campaign will start from September 1
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा हिमाचल प्रदेश में एक से 15 सितंबर तक मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाएगी। पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 1 से 15 सितंबर तक चलेगा। हर घर पर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित करेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि प्रत्येक मंडल के 50 बूथों पर कार्यक्रम सुना जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि 1 से 30 सितंबर तक नए वोट बनाने और वोट कटवाने का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की टीम से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन पर यह निर्णय लिया गया कि भारी बरसात से हो रहे नुकसान का आकलन करने के लिए कार्यालय में एक सेल का गठन करने का फैसला लिया गया। इसके लिए प्रदेश सचिव संजय ठाकुर को कार्यभार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed