फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's complaint to the Election Commission; Govt is distributing forms of Pyari Behna Scheme

हिमाचल: भाजपा की चुनाव आयोग से शिकायत ; सरकार बांट रही प्यारी बहना योजना के फॉर्म

Mon, 18 Mar 2024 10:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 10:26 AM IST
सार

शिकायत में कहा है कि फार्म पर मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगी हुई है। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने इसको लेकर 24 घंटे के भीतर जिला कल्याण अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर दी है। 

विज्ञापन
BJP's complaint to the Election Commission; Govt is distributing forms of Pyari Behna Scheme
करण नंदा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने सरकार पर इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के फार्म आचार संहिता लगने के बावजूद बांटने का आरोप लगाया है। इसको लेकर भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को भी शिकायत दी गई है।  शिकायत में कहा है कि फार्म पर मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगी हुई है। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने इसको लेकर 24 घंटे के भीतर जिला कल्याण अधिकारी से रिपोर्ट तलब कर दी है। शनिवार को लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ प्रदेश में आचार संहिता लग गई है। भाजपा का कहना है कि आचार संहिता के बावजूद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के फार्म बांट रहा है।

विज्ञापन


आरोप लगाया है कि योजना के फार्म पिछली तिथियों से भरवाए जा रहे हैं जिससे लोकसभा चुनावों पर प्रभाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। फार्म पर मुख्यमंत्री सुक्खू और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के फोटो लगे हैं।  यह चुनाव आचार संहिता का सीधा-सीधा उल्लंघन है। आचार संहिता लागू होने के दूसरे ही दिन मिली पहली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला कल्याण अधिकारी शिमला से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है। प्यारी बहना योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को वित्तीय वर्ष 2024-25 से 1500-1500 रुपये हर माह देने का एलान सीएम सुक्खू ने किया है।

विज्ञापन

किसी भी योजना में नए लाभार्थी नहीं जोड़ सकते
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साफ किया है कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद किसी भी योजना में नए लाभार्थी नहीं जोड़े जा सकते। मनरेगा में भी नए लाभार्थी नहीं जोड़े जा सकते।

प्रदेश सरकार खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के फार्म बांटे जा रहे हैं। पिछली तिथियों से फार्म भरवाए जा रहे हैं और फार्म पर मुख्यमंत्री सुक्खू और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के फोटो लगे हैं। चुनाव आयोग को तुरंत प्रभाव से इस पर रोक लगानी चाहिए।- करण नंदा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed