{"_id":"5f9feac38ebc3e9b99244c97","slug":"bjp-ready-for-panchayat-elections-suresh-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए भाजपा तैयार: सुरेश कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए भाजपा तैयार: सुरेश कश्यप
Mon, 02 Nov 2020 04:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Nov 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा आने वाले पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। मोर्चों के सभी पदाधिकारी और प्रकोष्ठों के सदस्य पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकाय चुनावों में अहम भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में पार्टी इन चुनावों को लेकर बैठकें और सम्मेलन भी करने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में चारों संसदीय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी की ई-विस्तारक योजना पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
इस विस्तारक योजना में भाजपा के पन्ना योद्धा नियुक्त हो चुके हैं और आने वाले पंचायती राज चुनावों में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है। इस योजना को पूर्ण करने के लिए लगभग दो हजार से ज्यादा विस्तारक निकले थे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी घरों से संपर्क साधा है और ऐसा कोई भी परिवार नहीं है, जिसने केंद्र या प्रदेश की योजनाओं का लाभ नहीं उठाया।
विज्ञापन
पिछले दिनों जब प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाभार्थी सम्मेलन किए थे उससे यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 25 से 30 हजार लाभार्थी हैं। जिस तरह से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्य किया है, इससे जनता मन बना चुकी है कि भाजपा का नेतृत्व ही है, जो वास्तव में विकास के बारे में सोचता है।
विज्ञापन