{"_id":"5fb8bb0635af5d711752503a","slug":"bjp-rashtriya-adhyaksh-jp-nadda-warm-welcome-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर पहुंचे जेपी नड्डा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर पहुंचे जेपी नड्डा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Sat, 21 Nov 2020 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश के मंत्री, सांसदों व युवा मोर्चा के अध्यक्षों ने फूल देकर जेपी नड्डा का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा को जय श्री राम के नारे लगाए।
विज्ञापन
भारत माता की जय के उदघोष से पूरा बिलासपुर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर जेपी नड्डा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद जेपी नड्डा सीएम जयराम ठाकुर के साथ खुली जीप में लुहनू मैदान की तरफ निकले। बिहार चुनाव में जीत के बाद विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एम्स जाएंगे। वापसी पर परिधि गृह में मुख्यमंत्री के साथ लंच करेंगे। उसके बाद करीब 3 घंटे भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उसके बाद विजयपुर के लिए रवाना होंगे। नड्डा के स्वागत को जिले से करीब पांच हजार कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दो गज की दूरी पर गोले लगाए गए हैं।
विज्ञापन