{"_id":"627d062606257b329e66950e","slug":"bjp-rashtriya-adhyaksh-jp-nadda-road-show-in-kullu-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: नड्डा का तीसरा रोड शो कल कुल्लू में, भरेंगे चुनावी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: नड्डा का तीसरा रोड शो कल कुल्लू में, भरेंगे चुनावी हुंकार
Thu, 12 May 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 May 2022 06:36 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो और रैली के बाद कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का तीसरा रोड शो और रैली शुक्रवार को कुल्लू में होगी। नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह पहले धर्मशाला में भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में जाएंगे। उसके बाद कुल्लू में जनसभा करेंगे। इससे पहले नड्डा शिमला और कांगड़ा में भी दो रोड शो कर चुके हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा लगातार हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं। नड्डा शुक्रवार सुबह पहले धर्मशाला आएंगे, वहां पर वह सबसे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर को शुरू करेंगे। इसके बाद वह दोपहर बाद कुल्लू पहुंचेंगे। यहां पर वह रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
यहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका चार राज्यों में जीत पर अभिनंदन करेंगे। यहां रोड शो और रैली के बाद कुल्लू में ही वह मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसमें वह मिशन रिपीट के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी चौथी रैली
शिमला, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्रों के बाद नड्डा की चौथी रैली हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी। यह बिलासपुर, हमीरपुर या ऊना में तय की जा सकती है।