फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP rally in una himachal pradesh

'सरकार ने कहां खर्च किए केंद्र से मिले 75 हजार करोड़ रुपये'

Thu, 13 Apr 2017 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, मैहतपुर (ऊना) Updated Thu, 13 Apr 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
BJP rally in una himachal pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार बिना भेदभाव के हिमाचल के विकास को बराबर धन मुहैया करवा रही है लेकिन, राज्य सरकार उस धन को कहां खर्च कर रही है, इसका कोई पता नहीं है। धूमल ने केंद्र से मिले 75 हजार करोड़ का प्रदेश सरकार से हिसाब मांगा। कहा कि केंद्र से आ रहे धन को सरकार ने मंत्रियों के ऐशो-आराम पर खर्च कर दिया गया।

विज्ञापन


माफिया हटाओ, प्रदेश बचाओ के तहत ऊना के सरहदी क्षेत्र मैहतपुर में आयोजित पार्टी की 15वीं जनसभा को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि एक मंत्री के क्षेत्र में 1 हजार 802 देवदार के पेड़ों पर आरी चलवा दी गई, सरकार मौन रही। मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र तारादेवी के पास देवदार के 480 पेड़ काट दिए गए, उन्हें महज झाड़ियां बताकर सीएम ने आंखें बंद कर लीं। पौंटा साहिब में रेत की ट्राली पांच हजार में बिक रही है, सरकार चुप है।
विज्ञापन


ऊना की स्वां नदी का रेत हरियाणा/उत्तराखंड को टिप्परों में दिन रात सप्लाई हो रहा है, सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। स्कूलों में बच्चों को भाजपा ने निशुल्क वर्दी सिलाई खर्च के साथ शुरू की थी, आज तक वर्दी क्यों नहीं बांटी गई। बागवान निराश हैं, किसान परेशान हैं। सरकार 45 हजार करोड़ के कर्ज में डूब चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सत्ता में आते ही महाविद्यालयों में लागू रूसा सिस्टम को तुरंत बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, प्रवीण शर्मा, विधायक रणधीर शर्मा, वीरेंद्र कंवर, विक्रम ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, सुशील कालिया, रामकुमार, कमलेश कुमारी, नप अध्यक्षा मंजू चंदेल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।  

चुनाव किसी भी वक्त, कांग्रेसी विधायक संपर्क में 
पूर्व सीएम धूमल ने कहा कि चुनाव किसी भी वक्त हो सकते हैं। लिहाजा कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए। हिमाचल में कमल खिलेगा तो माफिया राज का खात्मा होगा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। 

बेरोजगारों से धोखा कर रही सरकार: बिंदल
भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। कांग्रेस ने 2012 में बेरोजगारों का नाम लेकर सरकार बनाई थी। 12 लाख बेरोजगारों को 1000 और 1500 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई। इसमें न तो बेरोजगारों की संख्या निर्धारित की गई और न ही बेरोजगारों की शिक्षा के अनुसार कैटेगिरी निर्धारित की है।

जीएस बाली कह रहे हैं बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिलेगा, इसके लिए वे धन्यवाद रैली कर रहे हैं। कहा कि 12 लाख बेरोजगारों को 2013 से 5 साल के लिए बेरोजगारी भत्ता मिलना था। वीरभद्र सिंह का मत पहले दिन से ही स्पष्ट था कि बेरोजगारी भत्ता कोई वृद्धा अवस्था, अपंगता, विधवा पेंशन नहीं है।


भाजपा के दबाव में आकर बजट में बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई। इसके लिए बेरोजगारों का सर्वे नहीं कराया गया। कहा कि प्रदेश सरकार डूबती हुई नाव है। बेरोजगारों को गुमराह करके कांग्रेस के नेता अपने भ्रष्टाचारों को भाजपा के सर मढ़ कर झूठी घोषणाएं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed