{"_id":"6a40265eba9e7448f404eabe","slug":"bjp-protest-against-himachal-government-sloganeering-at-cto-shimla-news-c-19-sml1002-744777-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीटीओ पर जोरदार नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीटीओ पर जोरदार नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। बीडीसी और जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव घोषित नहीं करने के विरोध में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीटीओ चौक पर भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों समेत भाजपा के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद एडीएम शिमला को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से जल्द चुनाव की तारीखें घोषित करने की मांग उठाई।
भाजपा ने चेताया कि अगर जल्द चुनाव की तारीखें तय नहीं हुई तो पार्टी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जबरदस्ती जिला परिषद और बीडीसी के चुनाव प्रक्रिया को जिला अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके टालने का प्रयास कर रही है। इसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है। महाजन ने सरकार को चेताया कि जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी की जाए अन्यथा भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जिला परिषद की एक दिन की भूमिका वाला बयान भी दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। कांग्रेस सरकार को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। प्रदर्शन में जिला परिषद शिमला के 14 सदस्यों ने भाग लिया है। वहीं चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने भी प्रदेश सरकार के इस कदम की आलोचना की।