{"_id":"6a2290ecdd14e4eb242bbbcc3a3a7139","slug":"bjp-protest-againest-vikramaditya-name-not-in-chargesheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पूछा चार्जशीट में क्यों नहीं विक्रमादित्य का नाम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पूछा चार्जशीट में क्यों नहीं विक्रमादित्य का नाम?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला ने वीरवार को विधायक सुरेश भारद्वाज और जिलाध्यक्ष मदन शर्मा की अध्यक्षता में 29 जनवरी को भाजपा कार्यालय पर युंका कार्यकर्ताओं द्वारा किए हमले में दोषियों को बचाने तथा भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा बनाने की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने जिलाधीश शिमला के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर शिमला मंडल अध्यक्ष विशेश्वर नाथ, राजू ठाकुर, करण नंदा, गौरव कश्यप, अनूप वैद्य, भारती सूद, रमेश जोशी, संजय कालिया, जीवन भारद्वाज, दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह घटना वाले दिन दोपहर बारह बजे बालूगंज से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यालय चक्कर की ओर रवाना हुए थे। वह प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले की एफआईआर थाना बालूगंज में दर्ज करवाई गई। इसमें विक्रमादित्य सिंह का नाम भी नामजद किया था लेकिन जब पुलिस ने अदालत में चार्जशीट सौंपी तो उसमें से विक्रमादित्य का नाम हटा दिया गया।
यह सरासर गलत है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उल्टा उन्हीं के कार्यकर्ताओं के नाम चार्जशीट में दाखिल कर दिए जोकि न्याय संगत नहीं है।