फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp protest againest conductor recruitment in himachal.

कंडक्टर भर्ती पर उठा बवाल, फंस गए बाली

Thu, 12 Mar 2015 06:00 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
bjp protest againest conductor recruitment in himachal.

हिमाचल में कंडक्टर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यात्रा विकास स्किल डेवलपमेंट के तहत परिवहन निगम में रखे जा रहे कंडक्टर भर्ती पर बवाल खड़ा हो गया। विधानसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे पर परिवहन मंत्री को खूब घेरा।

विज्ञापन


एचआरटीसी ने बेरोजगार युवाओं को कंडक्टर का प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। इसमें युवाओं को 14 दिन का प्रशिक्षण दिए जाने के बाद साढ़े पांच महीने तक बसों में सेवाएं ली जानी है। विपक्षी विधायकों ने परिवहन निगम की इस भर्ती प्रक्रिया पर अपने चहेतों को फायदा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विधानसभा विधायक महेश्वर सिंह और महेंद्र सिंह ने कहा कि इन कंडक्टरों की भर्ती जिलावार की जानी थी, लेकिन सरकार ने अपने लोगों को फायदा देने के लिए सीटें कम ज्यादा कर दी। गौरतलब है कि पिछली बार करवाई भर्ती प्रक्रिया भी रद्द हो गई थी। इसमें भी भारी गोलमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश्वर सिंह ने उठाया मामला

bjp protest againest conductor recruitment in himachal.

हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि कंडक्टर भर्ती को लेकर भी सही दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लोग रिकांगपिओ, रोहडू और किन्नौर में कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं। इससे साफ होता है कि भर्ती में अपने लोगों को फायदा दिया जाना है।

वहीं भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ने कहा कि कंडक्टर भर्ती का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, जब तक कोर्ट से फैसला नहीं आ जाता तब तक इस भर्ती प्रक्रिया परो रोक लगाई जाएं। इस मसले पर काफी हंगामा हुआ।

गौरतलब है कि स्किल डेवलपमेंट के तहत कंडक्टरों को1000 रुपये मासिक जबकि 15 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से राशि दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed