फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP President Satpal satti statment on CM Virbhadra singh.

'बेबस दिख रहे सीएम, हिमाचल में ठेकेदार चला रहे सरकार'

Thu, 07 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
BJP President Satpal satti statment on CM Virbhadra singh.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को स्वयं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पुष्ट कर दिया है। सत्ती ने कहा कि भाजपा हमेशा से कहती आ रही है कि सरकार को अधिकारी नहीं, बल्कि ठेकेदार चला रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्वयं रोहडू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ठेकेदार सरकार को लूटने का काम कर रहे हैं और लोक निर्माण विभाग को अधिकारी नहीं, बल्कि ठेकेदार चला रहे हैं।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी बेबसी इससे अधिक और क्या हो सकती है कि उनके अधीन मंत्रालय को वह नियंत्रण में नहीं कर पा रहे हैं। यह केवल रोहडू की व्यथा नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश भर में इसी तरह के हालात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के बयान सिर्फ गुमराह करने को, नहीं होती कार्रवाई

BJP President Satpal satti statment on CM Virbhadra singh.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

ठेकेदार माफिया प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रहा है और सरकार बेबस होकर तमाशा देख रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान ठीक है, लेकिन ठेकेदारों पर नियंत्रण करने की उनकी नीयत में खोट है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान मात्र गुमराह करने के लिए होते हैं। पूर्व में भी उन्होंने कहा था कि वह दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे, लेकिन किसी ठेकेदार के विरुद्ध न कार्रवाई हुई और न ही आज तक कोई अधिकारी डिमोट हुआ है।

सीएम को नहीं अपने विभाग पर भरोसा: धूमल

BJP President Satpal satti statment on CM Virbhadra singh.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि किसी भी विभाग की सफलता उसके अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ विभाग के मंत्री पर भी होती है। धूमल ने कहा कि सीएम को आज लोक निर्माण विभाग पर विश्वास नहीं रहा। विपक्ष के आरोपों की पुष्टि स्वयं सीएम ने कर दी है। विपक्ष कहता रहा कि प्रदेश में माफिया राज है, अधिकारी बेलगाम हैं, भ्रष्टाचार व्याप्त है और बदला-बदली से काम चल रहा है।

आज मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने ही विभाग पर भरोसा न होने की बात कर विपक्ष के आरोपों को सच साबित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दोहराया कि विधानसभा चुनाव इसी साल होंगे। क्योंकि सरकार ने बिना बजट के धड़ाधड़ घोषणाएं करनी शुरू कर दी है जोकि बिना पैसे के पूरी होने वाली नहीं है। यह सभी जल्द चुनाव होने के कारण ही है।

उन्होंने कहा कि हाईवे के लिए सर्वे किए जाएंगे और लोगों की आपत्तियां भी सुनी जाएंगी। जहां बाईपास की ज्यादा जरूरत होगी उस पर भी विचार होगा। कांग्रेस सरकार आवारा पशुओं, बंदरों, जंगली जानवरों को भगाने का नारा देकर सत्ता में आई, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, बलबीर सिंह, सुशील कालिया, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान, केवल कालिया, निरंजन कालिया, सतीश कालिया राजेश कालिया सन्नी कालिया, यशपाल पाली रोशन डडवाल, सोनू, अमन खन्ना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed