फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp president satpal satti statement to government

सत्ती ने वीरभद्र पर साधा निशाना, बताया असफल

Mon, 03 Nov 2014 02:59 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
bjp president satpal satti statement to government

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने जारी बयान में कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार चलाने में असफल साबित हो रहे हैं। अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए विपक्ष पर झूठे एवं मनघड़ंत आरोपों की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


सत्ती ने वीरभद्र सिंह के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि दो वर्षों में प्रदेश का विकास की पटरी से नीचे उतर चुका है। इस समयावधि में वर्तमान सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए कोई नई योजना नहीं बनाई। बल्कि पूर्व भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई विकास योजनाओं को भी कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।
विज्ञापन

जानबूझ कर बढ़ाया डीजल पर वैट

bjp president satpal satti statement to government

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह चाहते हैं कि हिमाचल की जनता के कभी अच्छे दिन न आएं, इसीलिए जानबूझ कर डीजल और पेट्रोल पर वैट बढ़ा दिया है। इसके चलते देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हैं, लेकिन हिमाचल में ज्यादा है। सत्ती ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह तत्काल बस किरायों में कमी करें ताकि जनता को राहत मिल सके।

चंबा हादसे पर जताया शोक
सत्ती ने चंबा में हुए निजी बस हादसे में 14 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन से आग्रह किया है कि घायलों के उपचार के लिए यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed