बोर्डों-निगमों में तैनाती को लेकर सतपाल सत्ती ने दिया ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्डों-निगमों में तैनाती को लेकर सतपाल सत्ती ने बयान दिया है। बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति लटकने के मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि संगठन महज सुझाव देता है, बाकी जो भी फैसला होना है, वह सीएम लेंगे।
यह उन्हीं का कार्यक्षेत्र है। सत्ती मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय शिमला में मीडिया से बात कर रहे थे। सत्ती ने कहा कि बोर्डों-निगमों पर बात चल रही है। इस बारे में केंद्र के स्तर पर बात हो चुकी है।
राज्य में भी संगठन के स्तर पर चर्चा हो चुकी है। सत्ती ने कहा कि हिमाचल में भी बोर्डों-निगमों में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के रूप में सात से आठ नियुक्तियां की जा चुकी हैं। 20 से 22 नियुक्तियां की जानी हैं।
हिमाचल के हर विस क्षेत्र में भाजपा 16 को करेगी कवि सम्मेलन
हिमाचल में 16 सितंबर को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कवि सम्मेलन होंगे। 17 से 25 सितंबर के बीच हिमाचल में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। सत्ती ने कहा कि हिमाचल में बंद बेअसर रहा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 16 अगस्त को हिमाचल आना था, मगर राज्य में हुए बरसात से नुकसान के बाद इस दौरे को आगे टालना पड़ा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना
आदि में चुनाव में व्यस्तता के बीच वे हिमाचल आ पाएंगे। इसका पता नहीं है कि अब समय दे पाते हैं कि नहीं। एक दिन भी हिमाचल आएं तो उसे पार्टी को बल मिलता है। हम चाहते हैं कि वे आएं।