फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP president Rajnath singh rally at himachal

राहुल, मोदी से नहीं हुआ वो काम कर गए राजनाथ

Mon, 05 May 2014 01:33 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
BJP president Rajnath singh rally at himachal

हिमाचल में अपने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां के बागवानों की नब्ज छू ली। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने दस साल में जहां देश को जम कर लुटा, वहीं आम लोगों को विकास के नाम पर महंगाई और भ्रष्टाचार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो सेब पर लगने वाले आयात शुल्क को बढ़ाया जाएगा ताकि हिमाचल के सेब पूरे देश में लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बागवानों को भी बैक फुट पर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


विदेश से आने वाले सेब पर आयात शुल्क कम करने से हिमाचल के सेब बागवानों को आर्थिक परेशानियों से दो चार होना पड़ा है। उन्होंने किन्नौर में लोगों को आश्वासन दिया कि एनडीए की सरकार बनते ही किन्नौर के ड्राई फ्रुट चीलगोजा, बादाम और अन्य ड्राई फ्रुट के लिए शिमला में एक्सपोर्ट सैंटर खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीए सरकार पर साधा निशाना

BJP president Rajnath singh rally at himachal

राजनाथ सिंह दोपहर लगभग एक बजे रिकांगपिओ पहुंचे तथा लगभग 30 मिनट तक दिए गए भाषण में केंद्र व प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जम कर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी व केंद्र की कांग्रेस सरकार से पूछना चाहता हूं कि भारत को वैभवशाली व बलवान बनाने के लिए उन्हें और कितना समय चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार रही है। यूपीए ने 2 जी, 3 जी, कॉमनवैल्थ खेल और कोयला घोटाले में व्यवस्त रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते हैं कि पैसे पेड़ों पर नहीं उगते है। लेकिन मनमोहन बताए कि 2 जी व 3 जी घोटाले करते वक्त पैसे हवा में उगे थे क्या?

उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में गरीबी और बेरोजगारी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब जिला किन्नौर में प्राकृतिक आपदा आई थी तो राहुल गांधी ने किन्नौर के लोगों को नुकसान का मुआवजा नहीं दिलवाया।

पाकिस्तान के मसले पर भी घेरी सरकार

BJP president Rajnath singh rally at himachal

उन्होंने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा था कि कश्मीर हमारे गले की नस है। पाकिस्तान की सेना हमारे देश के जवानों के सिर तक काट कर ले गए। लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार खामोश रही।

उन्होंने मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधान मंत्री ने चीन की राजधानी बिजिंग में चीन के साथ सांसदों को बिना विश्वास में लिए समझौता किया था कि अगर चीन की सेना भारत में घुस जाती है तो उसे खदेड़ना नहीं है बल्कि हाथ जोड़कर वहां से भेजना है। जो देश के साथ गद्दारी है।

उन्होंने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी की लहर है तथा आज देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिसका खुलासा सर्वेक्षणों में भी हो चुका है। वहीं इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा ने भी प्रदेश और केंद्र की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed