फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp president election in himachal.

भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, ये नेता है दौड़ में

Fri, 27 Nov 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Nov 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
bjp president election in himachal.

प्रदेश भाजपा को जनवरी अंत तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा ने पहले 20 नवंबर तक नया अध्यक्ष बनाने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन पंचायत चुनाव के चलते यह मामला लटक गया है। संगठनात्मक चुनाव प्रभारी ने प्रदेश में हुए मंडल और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को सौंप दी है। इसमें आगे की रणनीति के बारे में भी पूछा गया है।

विज्ञापन


लेकिन हाईकमान की ओर से पार्टी को कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। वर्तमान प्रदेश में भाजपा के तीन गुट हैं। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हैं। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जयराम ठाकुर, रामस्वरूप और राजीव बिंदल के नामों पर चर्चा चल रही है। हाईकमान की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ नेता से भी अध्यक्ष की तैनाती के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश परिषद के लिए 10 विधायक नामित

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष में अहम भू्मिका निभाने वाली प्रदेश परिषद के लिए 10 विधायक नामित किए हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी विक्रम ठाकुर को नामित विधायकों की सूची सौंप दी है। 10 विधायकों में स्वयं प्रेम कुमार धूमल, सतपाल सत्ती, रविंद्र रवि, विरेंद्र कंवर, सुरेश भारद्वाज, जयराम ठाकुर, रणधीर शर्मा, विजय अग्निहोत्री, कृष्ण लाल ठाकुर और हंसराज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद का चुनाव होता है तो परिषद में शामिल ये सदस्य वोट कास्ट करेंगे। इनके अलावा मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव के दौरान 68 विधानसभा क्षेत्र में चयनित किए गए एक एक सदस्य वोट डाल सकते हैं। हिमाचल में भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसके चलते विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने नामित सूची चुनाव अधिकारी को सौंपी है।


सर्वसम्मति से होगी तैनाती

प्रदेश में मंडल और जिला अध्यक्ष की तैनाती के बाद अब हिमाचल में भाजपा का नया अध्यक्ष भी सर्वसहमति से चुना जाएगा। पार्टी ने इसका एलान किया है। नए भाजपा अध्यक्ष की तैनाती 20 नवंबर को होनी थी। भाजपा नेता पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते अध्यक्ष की तैनाती की तिथि आगे खिसकाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed