फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp president amit shah visit to kangra

22 को यहां गरजेंगे अमित शाह, प्रदेश के युवाओं में भरेंगे जोश

Tue, 05 Sep 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah visit to kangra

विधानसभा चुनाव पास आते ही भाजपा ने कांग्रेस को चारों ओर से घेरना शुरू कर दिया है। दलित और महिला सम्मेलन के बाद अब पार्टी 22 सितंबर को कांगड़ा में युवाओं का कार्यक्रम करवाएगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे। 

विज्ञापन


किसानों की समस्याएं सुनने और समझने को पार्टी किसान सम्मेलनों का आयोजन भी करेगी। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बिलासपुर में चुनाव प्रबंधन की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पार्टी के दलित सम्मेलनों के जरिये सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़े हैं। महिला सम्मेलन भी सफल रहे हैं। पार्टी अब विस क्षेत्रों में किसान सम्मेलनों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए वन बूथ, टेन यूथ कार्यक्रम चलाया था। इसमें सूबे के 77459 बूथों में दस-दस युवा जोड़े गए हैं।

जनसंपर्क अभियान की भी समीक्षा

bjp president amit shah visit to kangra

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए कांगड़ा में 22 सितंबर को एक कार्यक्रम होना है। इसमें इन बूथों से करीब 70 हजार युवा भाग लेंगे। इसके अलावा 30 हजार अन्य कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, विधायक झंडूता रिखीराम कौंडल, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, युवा मोर्चा महामंत्री राकेश ठाकुर और सोनल शर्मा मौजूद रहे। 

सत्ती ने कहा कि बैठक में विस चुनाव के मद्देनजर आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सत्ताधारी कांग्रेस को कैसे घेरना है, उस पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अब तक चले पार्टी के जनसंपर्क अभियान की समीक्षा के साथ इसमें से निकले मुद्दों पर विचार किया गया। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद रहे।

गुण-अवगुण देखकर ही होगी भाजपा में एंट्री: सत्ती

bjp president amit shah visit to kangra

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कई नेता भाजपा में आने को तैयार है, लेकिन उनके गुण-अवगुण देखने के बाद ही पार्टी में प्रवेश होगा। पार्टी और संगठन में किसी तरह की अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। सत्ती बिलासपुर में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

नादौन में भाजपा विधायक की पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की के सवाल पर सत्ती बोले- विधायक ने कोई गलती नहीं की है। जब कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पीएम का पुतला फूंकते हैं, तब कोई पुलिस वाला नहीं आता, मगर जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला जलाना चाहा तो पुलिस अधिकारी वहां पर पहुंचकर उन्हें रोकने लग गए।

इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है। पार्टी अपने विधायक के साथ खड़ी है। कहा कि आए दिन कुछ लोगों से पार्टी विरोधी और अनुशासनहीनता की बातें सुनने को मिल रही हैं। इस तरह की हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसे कार्यकर्ताओं और नेताओं को बाहर भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed