फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP party workers two day meeting in shimla

भाजपा हर बूथ को मजबूत करेगी, मोदी को फिर पीएम बनाएगी जनता: कश्यप

Tue, 09 Oct 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Oct 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
BJP party workers two day meeting in shimla

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को भाजपा का शिमला संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शिमला ग्रामीण के बनूटी में शुरू हुआ। इसमें शिमला क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप, क्षेत्र के पालक, सामाजिक न्याय मंत्री राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, रूपा शर्मा, सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, खादी बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक बिट्टू वर्मा, केएल ठाकुर, परमजीत पम्मी और सुरेश कश्यप मौजूद रहे।

विज्ञापन


सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि 2019 में देश की जनता का सबसे बड़ा निर्णय होने जा रहा है। यह लोकसभा चुनाव होगा। इसको लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं में बूथ तक का समन्वय बना रहेगा। भाजपा अपने हर बूथ को इतना मजबूत करेगी कि इसकी चारों सीटों पर जीत होगी। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने देश के लगभग 22 करोड़ लोगों को केंद्रीय नीतियों का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन


भाजपा का कार्यकर्ता हर लाभार्थी से संपर्क करेगा। कहा कि देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने का संकल्प ले चुकी है। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बैठकें ली और धरातल की स्थितियों का आकलन किया। भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र के अभ्यास वर्ग में सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद होंगे। सोमवार को इस वर्ग का समापन होगा। ऐेसे वर्ग हर संसदीय क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed