फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp new formula for president election.

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने लागू किया नया फॉर्मूला

Fri, 25 Dec 2015 11:36 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
bjp new formula for president election.

हिमाचल भाजपा ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फार्मूला लागू किया है। लिहाजा, इस बार पार्टी जिस भी नेता को प्रदेश अध्यक्ष चुनेगी वह दिसंबर 2017 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकेगा। माना यह भी जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त को छोटा करने के लिए इस तरह का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, सिराज से विधायक जयराम ठाकुर, शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज, नाहन से विधायक राजीव बिंदल, नयनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा और सांसद रामस्वरूप शर्मा का नाम चल रहा है। यह चुनाव पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव खत्म होने के बाद होगा।

विज्ञापन

एक व्यक्ति के लिए एक ही पद: सती

bjp new formula for president election.

प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि कोशिश है कि ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के फार्मूले से पार्टी अध्यक्ष चुना जाएं। प्रदेश भाजपा भी यही चाहती है। बाकी हाईकमान पर निर्भर रहेगा। उधर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि पार्टी की कोशिश यही है कि एक व्यक्ति एक ही पद पर तैनात हो।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए पांच नाम चल रहे हैं। पांचों भाजपा नेता विधायक और सांसद हैं। पांचों भाजपा की सरकार बनने पर मंत्री पद की दावेदार हैं। यही नहीं, भाजपा पंचायत चुनाव से पहले नया प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती थी।

लेकिन यह फैसला इसलिए टाल दिया गया कि अगर चुनाव में भाजपा के कम उम्मीदवार जीतकर आते हैं तो उसकी मार नए अध्यक्ष पर पड़ सकती है। ऐसे में भाजपा ने पंचायती राज चुनाव खत्म होने के बाद ही नया अध्यक्ष चुनने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed