फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp national spokesman sambit patra statement over cm virbhadra singh

संबित पात्रा का सीएम पर हमला, बोले- लालू की तरह हैं वीरभद्र के कारनामे

Wed, 13 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Sep 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
bjp national spokesman sambit patra statement over cm virbhadra singh

भाजपा के ‘हिसाब मांगे हिमाचल’ अभियान की शुरुआत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला बोला। पात्रा बोले - हिसाब वीरभद्र को ही नहीं, पूरी कांग्रेस को देना होगा। गुड़िया प्रकरण पर उन्होंने कहा कि रक्षक ही भक्षक बन गए। 

विज्ञापन


आईजी रैंक के अधिकारी की गिरफ्तारी से साबित हुआ है कि कितना बड़ा षड्यंत्र है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि एक भ्रष्टाचारी को देवभूमि की कमान कैसे दे दी। कांग्रेस की हालत ऐसी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रदेश के सीएम तीनों भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं और जेल से दो कदम दूर हैं। 
विज्ञापन


पात्रा बोले कि प्रदेश में खनन, शराब, ड्रग्स, वन और ट्रांसफर माफिया के पीछे मुख्यमंत्री और उनके करीबी हैं। चुनावी अभियान के तहत मंगलवार को पात्रा ने पत्रकार वार्ता में पहले गुड़िया प्रकरण का मुद्दा उठाया। वे बोले कि गुड़िया प्रकरण से हिमाचल शर्मसार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सूरज की लॉकअप में मौत के लिए 8 पुलिस कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। सच छिपाने के आरोप में ही गिरफ्तार हुए हैं। जिस आईजी रैंक के अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है, उसकी संलिप्तता साफ करती है कि बड़े षड्यंत्र को छिपाने की कोशिश हो रही है। 

उन्होंने कहा कि सीएम की फेसबुक आईडी से पहले कुछ फोटो अपलोड होते हैं, 45 मिनट बाद हटा लिए जाते हैं। आज गुड़िया की रूह कांग्रेस सरकार से हिसाब मांग रही है। पात्रा बोले कि वे जिन विषयों को उठा रहे हैं, वे पुराने हो सकते हैं, लेकिन जब भ्रष्टाचार का राज होता है तो हिसाब मांगा जाता है। उन्होंने कहा कि रिटायर लोगों के सहारे मुख्यमंत्री सरकार चलाकर न्यू हिमाचल का ख्वाब देख रहे हैं।

10 जनपथ जाता है पैसा
पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें कि जब यूपीए सरकार में वीरभद्र इस्पात मंत्री थे तो उनकी सरकार ने सीबीआई की जांच बैठा कर उन्हें एसएमई मंत्री बना दिया। फिर हटाकर मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंप दिया। क्या कांग्रेस ने हिमाचल की महानता को कम करके आंका। ऐसा नहीं है - वीरभद्र भ्रष्टाचार में माहिर हैं। जब केंद्र में मंत्री थे, तब भी डायरी बनाते थे, किसको कितना पैसा भेजा। यहां भी कोई डायरी बनी होगी कि किससे पैसा लेकर 10 जनपथ को भेजा जाना है।

लालू की तरह वीरभद्र के कारनामे

bjp national spokesman sambit patra statement over cm virbhadra singh

पात्रा ने कहा कि पांच वर्षों में रोजगार घटे हैं जबकि मुख्यमंत्री की आय बढ़ी है। वीरभद्र बताएं कि कौन सा पेड़ है उनके पास, जहां सोने के सेब लगते हैं। मुख्यमंत्री करोड़ों की एलआईसी करवाते हैं। एलआईसी एजेंट आनंद चौहान जेल जाता है जबकि सीएम बेल पर बाहर हैं। सेब का ढुलान स्कूटर-स्कूटी पर हुआ, जिससे लालू यादव के चारा घोटाले की याद ताजा हो गई। वकामुल्ला चंद्रशेखर को हाइडल प्रोजेक्ट के नाम पर उगाही की और लालू की तरह वीरभद्र के बेटे ने मेहरौली में फार्म हाउस लिया।

सीएम के लिए उगाही करता था तिलक
पात्रा ने आरोप लगाया कि वीरभद्र के खिलाफ ईडी और सीबीआई में भ्रष्टाचार से की काली कमाई के केस चला रखे हैं। केस लड़ने को कांग्रेस के कपिल सिब्बल, चिदंबरम और मनु सिंघवी जैसे वकील कर रखे हैं, जिनकी फीस भरने के लिए अधिकारियों से उगाही करवाई जा रही थी। सीबीआई ने तिलक राज नाम के अधिकारी को रंगे हाथ लाखों की रिश्वत लेते पकड़ा है। तिलक यह पैसे मुख्यमंत्री के ओएसडी को देने जा रहा था। वीरभद्र ने लूट की खुली छूट दे रखी है।

वीरभद्र ने फैलाया माफियाराज

bjp national spokesman sambit patra statement over cm virbhadra singh

पात्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कारण प्रदेश के हर क्षेत्र में माफियाओं का राज है। आबकारी नीति में बड़ा गोलमाल किया है। एचपीबीसी कंपनी को स्टोर बनाने का ठेका दिया, लेकिन आगे ब्लू लाइन कंपनी को सबलेट कर दिया। ब्लू लाइन कंपनी के तार वीरभद्र परिवार से जुड़े हैं। खनन माफिया की मदद से ऊना और नालागढ़ में चौबीस सौ करोड़ का घपला किया गया। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी खुद अवैध कटान में फंसे हैं। हॉलीलाज के पास हरे पेड़ काट दिए। ड्रग माफिया 900 करोड़ का अवैध कारोबार कर रहा है।

यह तो राहुल भी नहीं मानेंगे
पात्रा ने परिवहन निगम के एक आरएम की सरकारी गाड़ी में मिले चिट्टे को बाद में बेकिंग पाउडर बताने पर राहुल गांधी की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि चिट्टा पकड़े जाने के बाद उसे खाने का सोडा बताने की बात तो राहुल गांधी भी नहीं मानेंगे। इससे पहले हॉलीलाज में हरे पेड़ काटने को जांच में झाड़ियां बताने पर पात्रा ने कहा कि हम राहुल गांधी नहीं हैं, जिसे झाड़ी और पेड़ में अंतर का पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed