फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP National President JP Nadda will come to Bilaspur on December 5

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच दिसंबर को आएंगे बिलासपुर

Thu, 02 Dec 2021 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 09:14 PM IST
सार

पांच दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर स्थित एम्स का निरीक्षण करेंगे। इस दिन एम्स की ओपीडी शुरू करेंगे। पांच दिसंबर को लगभग चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda will come to Bilaspur on December 5
नड्डा से मिले सुरेश कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिलेंगे। वह रविवार को उन्हीं के साथ लौटेंगे और बिलासपुर में होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप और हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा पांच दिसंबर को दिल्ली से चंडीगढ़ आएंगे। फिर हेलीकाप्टर से चंडीगढ़ से बिलासपुर के लुहणू मैदान बिलासपुर में सुबह 11 बजे पहुंचेंगे।

विज्ञापन


उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल सरकार के प्रमुख मंत्रीगण, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, विधायक सुभाष ठाकुर, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि पांच दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर स्थित एम्स का निरीक्षण करेंगे। इस दिन एम्स की ओपीडी शुरू करेंगे। पांच दिसंबर को लगभग चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दिल्ली कार्यालय में उनके 61वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed