फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MP Shanta Kumar statement over Tapovan Dharamshala

चुनाव से पहले भाजपा सांसद शांता कुमार ने दिया बड़ा बयान

Sat, 01 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 01 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Shanta Kumar statement over Tapovan Dharamshala

लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख भाजपा सांसद शांता कुमार ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। राजनीति की चक्की में पिछले एक दशक से पिस रहे केंद्रीय विश्वविद्यालय को शांता कुमार ने अब सफेद हाथी के सियासी भंवर में धकेल दिया है। अक्तूबर माह में शिलान्यास के वायदों के बीच अब शांता कुमार ने केंद्रीय विवि को तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में चलाने का नया शिगूफा छेड़ा है।

विज्ञापन


धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान शांता कुमार ने कहा कि तपोवन स्थित विधानसभा परिसर सरकार के लिए सफेद हाथी से ज्यादा कुछ नहीं। वर्ष में इस परिसर का महज 5 से 6 दिन प्रयोग होता है। छह दिनों के लिए डेढ़ से दो करोड़ रुपये सरकार के खर्च होते हैं। विधानसभा परिसर का सदुपयोग नहीं हो रहा है। जनता को इसका कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इसलिए, इस परिसर को केंद्रीय विवि को दे देना चाहिए जिससे छात्रों को पढ़ने के लिए कम से कम कमरे तो मिल सकें। अगर ऐसा होता है तो हम केंद्रीय विवि का अब शिलान्यास नहीं बल्कि सीधा उद्घाटन ही करवाएंगे। शांता ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के मैदान में इस बार भाजपा का नया चेहरा होगा। मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। अंतिम निर्णय हाईकमान को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट बेंच के लिए सहमति दे हाईकोर्ट

BJP MP Shanta Kumar statement over Tapovan Dharamshala

शांता ने कहा कि धर्मशाला में हाईकोर्ट का सर्किट बेंच स्थापित करने की मांग जायज है। केंद्र और प्रदेश सरकारें धर्मशाला में हाईकोर्ट का सर्किट बेंच स्थापित करने के लिए सहमत हैं। मेरा अनुरोध है कि अब हाईकोर्ट को भी धर्मशाला में सर्किट बेंच स्थापित करने के लिए सहमति देनी चाहिए। 

नैतिक शिक्षा, योग अनिवार्य विषय बनाए जाएं-  शांता ने कहा कि सरकार नशे की जड़ें गांवों में न फैलने दें। युवा मोबाइल के नशे से बचें। समाज को इस घातक खतरे से बचना होगा। इससे समाज संस्कारहीन हो रहा है।

इसलिए सरकार को स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग और नैतिक शिक्षा को अनिवार्य करना चाहिए। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को राज्य अतिथि बनाए जाने पर विपक्ष का विरोध जायज नहीं है। शांता ने कहा कि सरकार पन विद्युत परियोजनाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर फ्रेंडली नीति बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed