फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MP Shanta Kumar statement over Nurpur Accident Victim Families

भाजपा सांसद शांता बोले- जांच से क्यों खुश नहीं नूरपुर हादसे के पीड़ित

Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Shanta Kumar statement over Nurpur Accident Victim Families

सांसद शांता कुमार ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों को लेकर एकजुट है और एक-एक मतदाता तक पहुंचने के लिए संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है।  साल 2014 का चुनाव भाजपा ने जीता था और नए भारत के निर्माण के लिए विकास कि नींव रखी है, जिस पर कई योजनाएं चलाई हैं। 

विज्ञापन


अब इस विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए 2019 का चुनाव जीतना है और इस बार भी प्रदेश की चारों सीटें भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। सांसद ने कहा कि नूरपुर भीषण बस हादसा हुआ था जिसमें स्कूली बच्चे मारे गए थे। इसके लिए प्रदेश सरकार और प्रदेश के लोग दु:खी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखबार में पढ़ा मृतक बच्चों के परिजन जांच से खुश नहीं है और न्याय चाहते है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हो रही है और वे जानना चाहते हैं कि इस हादसे में मारे गए बच्चों के परिजन जांच से खुश क्यों नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन परिवारों में से कोई बताए कि सरकार की जांच में क्या कमी है और अगर वह उन्हें बताएंगे तो वह इस बारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करके उस कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे।


मेरी इच्छा, इस बार कांगड़ा-चंबा से कोई और लड़े चुनाव
कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में शांता कुमार ने कहा कि चुनाव किसे लड़ाना है यह पार्टी तय करती है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस बार कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से कोई और कार्यकर्ता चुनाव लड़े और हम सब उसे विजयी बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed