फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MP anurag Thakur Visit to Dhneta hamirpur

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर बोला हमला

Sat, 07 Jul 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनेटा (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनेटा (हमीरपुर) Updated Sat, 07 Jul 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
BJP MP anurag Thakur Visit to Dhneta hamirpur

सांसद अनुराग ठाकुर ने पूर्व सांसदों के बहाने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला। शुक्रवार को धनेटा के नघूं में जनसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनसे पहले नारायण चंद पराशर और स्वर्गीय मेजर बिक्रम सिंह कंवर भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन


अनुराग न कहा कि इन पूर्व सांसदों ने क्या विकास कार्य किए हैं, बुजुर्गों को इसका पता होगा, लेकिन हमारे किए गए विकास बुजुर्गों के साथ-साथ नौजवानों को भी पता है।
विज्ञापन


बीते दिन युवा कांग्रेसियों ने सांसद अनुराग ठाकुर के आवास के घेराव का प्रयास किया था। शुक्रवार को सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व में संसदीय क्षेत्र में कोई बड़ा अस्पताल नहीं था। लोगों को आईजीएमसी शिमला और पीजीआई के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संसदीय क्षेत्र में दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला बिलासपुर का एम्स अस्पताल, 200 करोड़ से बनने वाला हमीरपुर का मेडिकल कालेज, ऊना में 500 करोड़ की लागत वाला पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर अस्पताल दिया।

इसके अलावा रेल लाइन के लिए 2800 करोड़ रुपये दिए। ऊना-हमीरपुर रेल लाइन का सर्वे का कार्य 15 करोड़ से पूरा हो चुका है, अब शीघ्र दिवाली से पहले काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 60 से अधिक नेशनल हाइवे और फोरलेन दिए हैं।


उन्होंने कहा कि उनका सपना केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को आदर्श बनाना है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नादौन विस क्षेत्र में बीजेपी किन कारणों से हारी, हार के साथ कमियों का पता लगाया जाएगा। ताकि शीघ्र कमियों को दूर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed