फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mp anurag thakur targets congress

भाजपा सांसद अनुराग बोले- शिमला से कांग्रेस के पतन की शुरूआत

Sun, 18 Jun 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 18 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
bjp mp anurag thakur targets congress

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में हार से कांग्रेस के पतन की शुरूआत हो गई है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में दस सीटों पर सिमट जाएगी। अनुराग ठाकुर सोलन में ओलंपिक मशाल कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिमला के लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार का जवाब दिया है। आगामी दिनों में प्रदेश के लोग भी यही करने वाले हैं। कांग्रेस का प्रदेश से सफाया होने जा रहा है। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे सोलन में क्रिकेट स्टेडियम बनाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए प्रदेश सरकार ने जमीन उपलब्ध नहीं करवाई है।
विज्ञापन


जिस दिन प्रदेश सरकार से स्टेडियम बनाने के लिए जमीन मिल जाएगी एचपीसीए दस करोड़ रुपये से सोलन में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि सोलन के युवा काफी उत्साहित हैं और इन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा हमेशा युवाओं की बात करती है और प्रदेश की सत्ता में भाजपा के काबिज होने के बाद वे अपने वादे जरूर पूरा करेंगे। क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद युवाओं को क्रिकेट के गुर सीखने और टीम में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। इससे यहां पर्यटन कारोबार में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस मौके पर भारी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी व स्थानीय नेता मौजूद थे।

कांग्रेस संगठन और सरकार की हुई हार: बिंदल

bjp mp anurag thakur targets congress

नगर निगम शिमला चुनाव में भाजपा को मिली जीत को चुनाव प्रभारी राजीव बिंदल ने कांग्रेस संगठन और प्रदेश सरकार की करारी हार करार दिया है। बिंदल ने कहा कि वीरभद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लगातार वार्डों में जाकर बैठकें कीं, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रचार अभियान में सारे नियम तोड़कर रात एक बजे तक माइक पर भाषण दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि सीएम के कुछ करीबियों ने कुछ वार्डों में प्रत्याशियों को धमकाया, लेकिन कांग्रेस 12 वार्ड में ही जीत पाई। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के संपूर्ण सफाई के दिन आ गए हैं।

शिमला जिला को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन करारी हार ने प्रदेश सरकार को आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले जब भोरंज उप चुनाव हुआ तो भाजपा को जबरदस्त जीत मिली। तब कांग्रेस ने कहा था कि हमीरपुर तो भाजपा का गढ़ है लेकिन अब तो कांग्रेस को उसके गढ़ में ही जनता ने चारों खाने चित कर दिया है।

बिंदल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में भाजपा की 17 सीटों पर जीत का श्रेय पार्टी के बूथ अध्यक्षों व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने शिमला की जनता का भाजपा के पक्ष में जनादेश देने के लिए आभार जताया है। बिंदल ने शिमला की जनता को बधाई देते हुए कहा कि 31 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जनता ने भाजपा को नगर निगम में काबिज होने का आदेश दिया है।

शिमला में नहीं मोदी लहर, बहुमत नहीं ले पाई भाजपा : नरेश

bjp mp anurag thakur targets congress

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं महासचिव नरेश चौहान ने कहा है कि शिमला शहर के जनादेश का पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जनादेश के बाद आत्ममंथन कर रही है, मगर आंखें नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने वालों की खुली हैं।

उन्होंने कहा कि यह साफ हो गया है कि शिमला में मोदी लहर नहीं है। भाजपा ने तो चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री तक को उतारा हुआ था, मगर 18 का आंकड़ा भाजपा भी पार नहीं कर पाई। कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि वह अपने पक्ष में अधिक से अधिक पार्षदों को लाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed