भाजपा विधायकों को देनी होगी अपने हलके में लीड, रिपोर्ट कार्ड बनेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायकों को अपने-अपने हलकों से लीड दिलानी होगी। चुनावी नतीजों के बाद विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बनेगा कि किसने कैसा काम किया। इसके मद्देनजर शनिवार को भाजपा विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह से सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उपस्थित एमएलए से चुनावी रणनीति बनाने को भी सुझाव लिए।
इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा आदि भी मौजूद रहे। शनिवार को 11 बजे शुरू हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के अधिकतर विधायक मौजूद हुए। वर्तमान में हिमाचल में भाजपा के 44 विधायक हैं। पीटरहॉफ शिमला में बंद सभागार में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तमाम विधायकों से अपील की है कि वे अपने-अपने हलकों में पार्टी को लीड दें।
पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की
उनकी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त दिलाने की जवाबदेही होगी। सूत्रों ने बताया कि एक तरह से सीएम जयराम ठाकुर ने विधायकों को इस बात का इशारा किया है कि उन्हें अपने हलकों में गंभीरता से सक्रिय होना होगा।
स बैठक में भाजपा विधायकों से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। उनको बताया गया कि वे भाजयुमो, महिला मोर्चा आदि की बैठकों मेें सक्रियता से हिस्सा लें।
सीएम ने टिकटों पर बात करने से मना किया
सीएम जयराम ठाकुर ने टिकटों पर किसी भी तरह की बात करने से मना किया। उन्होंने विधायकों को कहा कि इस संदर्भ में कोई चर्चा नहीं होगी। इस बारे में कोई भी फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।
विधानसभा में हारे 24 प्रत्याशियों को भी बैठक में बुलाया
बैठक में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह नहीं आए
इस बैठक में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर नहीं आ पाए। वह अपने विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में व्यस्त बताए जा रहे थे।