फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MLA said Congress government did not give a penny to Mandi district

Mandi News: भाजपा विधायक बोले- कांग्रेस सरकार ने मंडी जिले को फूटीकौड़ी नहीं दी

Tue, 24 Oct 2023 02:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 02:16 PM IST
सार

अभी तक कांग्रेस सरकार ने मंडी जिले को एक फूटी कौड़ी नहीं दी है। यह दावा भाजपा विधायक राकेश जम्वाल, दलीप ठाकुर व भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने किया। 

विज्ञापन
BJP MLA said  Congress government did not give a penny to Mandi district
भाजपा विधायक राकेश जम्वाल - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र को जो दिया वो कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया। अभी तक कांग्रेस सरकार ने मंडी जिले को एक फूटी कौड़ी नहीं दी है। यह दावा भाजपा विधायक राकेश जम्वाल, दलीप ठाकुर व भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जो पैसा जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते मंडी संसदीय क्षेत्र को भेजा था, वो कांग्रेस सरकार ने किसी और जिले में भेज दिया। मंडी के प्रति कांग्रेस प्रतिशोधात्मक राजनीति कर रही है।  कहा कि 31 करोड़ की राशि केंद्र सरकार कीओर से भेजे गए बजट में से दी गई है।

विज्ञापन


केंद्र ने हिमाचल को 1200 करोड़ रुपये दिए हैं, मुख्यमंत्री  इसी राशि को वितरित कर हीरो बन रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जब से सत्ता में आई है तब से शिक्षण संस्थानों को बंद करने के लिए व्यवस्था परिवर्तन का काम कर रही है। इसके अलावा प्रदेश की दूसरी विवि सरदार पटेल का दायरा कम कर इस यूनिवर्सिटी को डी ग्रेड का दर्जा दे दिया। उन्होंने सुक्खू सरकार से पूछा कि आज तक उन्होंने मंडी को क्या दिया। उल्टा जो विकास जयराम सरकार द्वारा किया गया था उसे भी बंद करवा दिया गया। कहीं मंडी से सरकार में एक मात्र विधायक होने की सजा तो नहीं दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed