फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP mla Narendra Baragata appointment chief whip in himachal

भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा मुख्य सचेतक नियुक्त, मिला कैबिनेट मंत्री के समकक्ष पद

Sun, 23 Sep 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Sep 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
BJP mla Narendra Baragata appointment chief whip in himachal

जुब्बल-कोटखाई के भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा को आखिरकार कैबिनेट मंत्री के समकक्ष पद मिल ही गया। लंबे इंतजार के बाद आखिर पूर्व मंत्री की सरकारी मुख्य सचेतक पद पर नियुक्ति कर ली गई है।

विज्ञापन


सरकार के गठन के दौरान मंत्री पद से वंचित रहे वरिष्ठ भाजपा विधायक बरागटा इसका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिफारिश पर सचिवालय ने बरागटा को सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को एडजस्ट करने के लिए विधानसभा मुख्य सचेतक व उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं विधेयक 2018 पेश कर विधानसभा से पास कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सचेतक पद पर नियुक्त होंगे ये विधायक

BJP mla Narendra Baragata appointment chief whip in himachal

माना जा रहा था कि इन पदों पर उन विधायकों को बैठाया जाएगा जो मंत्रिमंडल में जगह नहीं पा सके। चूंकि बरागटा के अलावा रमेश ध्वाला भी वरिष्ठ विधायक थे जिन्हें मंत्री पद नहीं मिल सका था।

ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों को इन पदों पर नियुक्ति मिलेगी, मगर उप मुख्य सचेतक पद पर अभी नियुक्ति नहीं की गई है। अब सामान्य प्रशासन विभाग बरागटा की नियुक्ति की अलग से अधिसूचना जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed