{"_id":"59d4f97b4f1c1bca538b5ad9","slug":"bjp-meeting-regarding-himachal-assembly-election-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल चुनाव प्रबंधन पर भाजपा का चंडीगढ़ में मंथन, रामलाल ने की बैठक की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल चुनाव प्रबंधन पर भाजपा का चंडीगढ़ में मंथन, रामलाल ने की बैठक की अध्यक्षता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली के बाद बुधवार को भाजपा प्रदेश संगठन ने चंडीगढ़ में बैठक कर पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन किया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं की हिमाचल में चुनावी ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं की हिमाचल में चुनावी ड्यूटी लगाई जा रही है। ये कार्यकर्ता चुनाव प्रचार अभियान में सहयोग के साथ हर हलके में पार्टी की अंदरूनी गतिविधियों को मॉनीटर कर फीडबैक देंगे।
विज्ञापन
हिमाचल चुनाव प्रबंधन में आरएसएस की सक्रियता और बढ़ने वाली है। पार्टी के प्रचार अभियानों के प्रबंधन में चार पड़ोसी राज्यों के संगठन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल को प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय और प्रदेश नेतृत्व सतपाल सिंह सत्त्ती ने संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक दिया।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए पड़ोसी राज्यों के अनुभवी कार्यकर्ता तैनात किए हैं। ये कार्यकर्ता प्रदेश में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। नुक्कड़ जनसभाओं और जनसंपर्क अभियान चलाने का जिम्मा भी इन्हीं के ऊपर होगा।
विधानसभा क्षेत्रों में खेमेबाजी की आशंका को लेकर भी फीडबैक शीर्ष नेतृत्व को देंगे। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने बताया कि बैठक अन्य प्रांतों के भाजपा कार्यकर्ताओं की हिमाचल चुनाव प्रबंधन में लगने वाली ड्यूटी को लेकर हुई है। पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ बुलाया गया, जहां राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने उन्हें दिशा निर्देश दिए हैं।