फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP meeting Decision : Party flags and name plaques will be installed at the homes of Tridev, Panna pramukh

भाजपा की बैठक में फैसला: त्रिदेव, पन्ना प्रमुखों के घरों पर लगेंगे पार्टी के झंडे और नाम की पट्टिकाएं

Thu, 24 Mar 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 07:22 PM IST
सार

गुरुवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रथाओं को तोड़कर प्रदेश में दोबारा मजबूत सरकार बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। 

विज्ञापन
BJP meeting Decision : Party flags and name plaques will be installed at the homes of Tridev, Panna pramukh
भाजपा की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनावी वर्ष में बूथ को मजबूत करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। त्रिदेव और पन्ना प्रमुखों के घरों में भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे। त्रिदेव और ग्राम केंद्र प्रमुख के घर के बाहर उनकी नाम की पट्टिका लगेगी। पट्टिका लगाने के लिए भाजपा का बड़ा नेता घर तक जाएगा। गुरुवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रथाओं को तोड़कर प्रदेश में दोबारा मजबूत सरकार बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा छह अप्रैल को स्थापना दिवस के साथ महा संपर्क अभियान शुरू कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाएंगे। आने वाले समय में पंच परमेश्वर सम्मेलन करवाए जाएंगे। कहा कि वीरवार को हुई शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा की कार्ययोजना बैठक है। इसमें आगामी चुनावों के लिए ठोस रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन है। प्रदेश में जयराम सरकार ने अच्छा काम किया है। 
विज्ञापन


हिमाचल में आप का कोई प्रभाव नहीं : कश्यप
सुरेश कश्यप ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई प्रभाव नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि एकजुट होकर नगर निगम और विधानसभा चुनावों के लिए तैयार होना है। कहा कि उत्तराखंड, गोवा, उत्तर प्रदेश एवं मणिपुर में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बनाई है। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हमें आत्मचिंतन की आवश्यकता है। इसके लिए इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेष रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed