फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Mahila Morcha asked for 17 seats for the assembly elections

Una: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने मांगीं 17 सीटें

Tue, 11 Oct 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 07:59 PM IST
सार

ऊना के अंब में रश्मिधर ने कहा कि देखते हैं कि संगठन इसमें कितनी सीटें देता है। यह सुनिश्चित है कि भाजपा ही सबसे ज्यादा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को टिकट देगी।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha asked for 17 seats for the assembly elections
ऊना में भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कह कि भाजपा महिला मोर्चा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 17 सीटें दिए जाने की मांग की है। अगर पार्टी हाई कमान उनकी इस मांग को स्वीकार करता है तो भाजपा को प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक सीट महिला प्रत्याशी को उतारना होगा। ऊना के अंब में रश्मिधर ने कहा कि देखते हैं कि संगठन इसमें कितनी सीटें देता है। यह सुनिश्चित है कि भाजपा ही सबसे ज्यादा सीटों पर महिला प्रत्याशियों को टिकट देगी। महिलाओं को अपने स्तर पर चुनाव लड़ने के लिए सशक्त बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए महिलाओं को भी स्वयं पहल करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मेरे भाव को मुझ तक सीमित रहने दें। मैंने बिजली महादेव की पिंडी के दर्शन किए हैं। मुझे उसमें उनका अक्स दिखा। यह मेरा भाव है। अटल ने भी इंदिरा को दुर्गा कहा था, वह उनका भाव था। इससे पहले अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से महिला सम्मेलन रश्मिधर सूद ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति का भाजपा की जीत में बड़ा योगदान रहेगा। विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से क्षेत्र के महिला मंडलों को पर्याप्त मात्रा में धन मुहैया करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed