{"_id":"57b151ed4f1c1bda786eaf49","slug":"bjp-maheshwar-singh-prem-kumar-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश्वर सिंह की वापसी से भाजपा में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश्वर सिंह की वापसी से भाजपा में खलबली
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिलोपा प्रमुख रहे एवं कुल्लू से विधायक महेश्वर सिंह की वापसी से भाजपा में खलबली मच गई है। हिलोपा कुनबे समेत घर वापसी से महेश्वर सिंह ने अब भाजपा के कई नेताओं को बेचैन कर दिया है। महेश्वर सिंह के साथ पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा जैसी नेत्री भी भाजपा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र, कुल्लू सदर और नाहन जैसे हलकों में मौजूदा फ्रंट लाइन नेताओं को पार्टी में ही चुनौती मिल सकती है। यही कारण है कि डलहौजी में हुई पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा कोर कमेटी की बैठक में महेश्वर की वापसी का विरोध हुआ। चूंकि हाईकमान के निर्देश पर महेश्वर सिंह की वापसी हुई है। ऐसे में कई हलकों में भाजपा के फ्रंट और सेकेंड लाइन नेताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
साल 2012 में महेश्वर सिंह ने कुल्लू सदर से हिलोपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके सामने भाजपा के राम सिंह थे। पिछला चुनाव महेश्वर सिंह जीते थे। पार्टी में वापसी होने पर उन्हें भाजपा टिकट के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में कुल्लू सदर में पार्टी के फ्रंट एवं सेकेंड लाइन नेताओं को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
महेश्वर सिंह के साथ श्यामा शर्मा भी भाजपा में शामिल हुई हैं। नाहन में श्यामा शर्मा ने पिछला चुनाव हिलोपा से लड़ा था। भाजपा की ओर से यहां राजीव बिंदल ने मैदान मारा था। श्यामा शर्मा की भाजपा में वापसी हुई है तो बिंदल को पार्टी के भीतर ही क्षेत्र में चुनौती मिल सकती है।
राजन सुशांत की वापसी की भी चर्चा
महेश्वर सिंह के अलावा भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में गए पूर्व सांसद एवं मंत्री राजन सुशांत की भी वापसी की चर्चा है। हालांकि, राजन सुशांत इससे इनकार कर रहे हैं। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इसके लिए दोनों ओर से प्रयास हो रहे हैं। सुशांत की वापसी से कांगड़ा के कुछ नेता भी आशंकित बताए जा रहे हैं।