{"_id":"cbb173c5eef8e1a8882be6fdadc1b040","slug":"bjp-made-cd-on-theog-hatkoti-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग-हाटकोटी सड़क की दुर्दशा पर बनाई सीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग-हाटकोटी सड़क की दुर्दशा पर बनाई सीडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 13 Apr 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग-हाटकोटी सड़क की दुर्दशा पर भाजपा ने एक सीडी तैयार की है। सीडी में कांग्रेस सरकार को सड़क की हालत के लिए जिम्मेवार ठहराया गया है।
विज्ञापन
भाजपा के आरोप हैं कि सरकार न्यायालय में कह रही है कि काम ठीक चल रहा है, मगर सच्चाई सीडी में दिखेगी। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने सड़क के लिए बनाई गई निगरानी समिति पर सवाल उठाए हैं और कहा कि इसे किसी न्यायाधीश की देखरेख में ही बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बरागटा ने कहा कि कोर्ट ने उनकी ओर से दायर याचिका का कड़ा संज्ञान लिया है। इस बारे में कोर्ट को जल्दी सुझाव भेजे जाएंगे।
डॉक्यूमेंटरी को दिखाने से पहले कहा कि ऐसी कंपनी जिसकी फाइनेंशियल बिड फेल थी, उसे ही काम दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए। बागड़ा पुल के पास पुल को सपोर्ट देने वाली दीवार ढह गई है। ऐसे कई दृश्य हैं।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक एलसीडी पर डॉक्यूमेंटरी दिखाते हुए तीन दिन के बच्चे वाली महिला के सड़क पर फंसे होने, धक्का देकर गाड़ियां हटाने, सड़क पर बिना परमिट के गाड़ियां चलाने, जगह-जगह पर हिचकोलें खाती गाड़ियां चलने, गड्ढों, नालों, भूस्खलन आदि के दृश्य दिखाए गए।
बरागटा ने कहा कि पट्टी ढांक के पास से एक लाश गुजारने में दो दिन लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी डॉक्यूमेंटरी दिखाना उनकी मजबूरी हो गई है। करीब एक घंटे तक एलसीडी पर डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई। जो विजुअल दिखाए हैं, उसे हाईकोर्ट के ध्यान में लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह दु:खद है कि कांग्रेस विधायकों यहां तक कि जुब्बल-कोटखाई के विधायक ने भी इस मामले को विधानसभा में नहीं उठाया। बरागटा ने कहा कि वह कोई राजनीति नहीं कर रहे। बागवानों का मुद्दा उठा रहे हैं।
राजनीति कर रहे बरागटा: रोहित
पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा की पत्रकार वार्ता पर मुख्य संसदीय सचिव कृषि रोहित ठाकुर ने कहा कि शिमला जिले के कांग्रेस विधायक अपनी भूमिका को बखूबी जानते हैं।
विधानसभा के भीतर और बाहर इस मामले को वे उचित मंच पर लगातार उठाते रहे हैं। सरकार की वर्ष 2017 तक सड़क को दुरुस्त करने की प्राथमिकता है। नरेंद्र बरागटा इस मुद्दे पर महज राजनीति कर रहे हैं।