{"_id":"5768204f4f1c1b3b30b47eba","slug":"bjp-leads-in-panchayat-raj-election-in-tribal-areas-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज चुनाव: जनजातीय जिलों में लहराया भाजपा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज चुनाव: जनजातीय जिलों में लहराया भाजपा का परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जिला परिषद और बीडीसी के चुनाव परिणाम में भाजपा ने खासी बढ़त हासिल की है। जिला परिषद की कुल 10 सीटों में से भाजपा ने सात सीटों पर कब्जा किया है, वहीं कांग्रेस को महज दो सीटें ही नसीब हो पाई हैं।
विज्ञापन
एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के नतीजों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कुल 15 सीटों में से भाजपा समर्थित उम्मीदवार 10 सीटों पर जीते हैं।
विज्ञापन
पांगी में हुए पंचायती राज चुनाव में भी कांग्रेस को झटका लगा है। भरमौर ब्लॉक के बाद पांगी में अध्यक्ष की सीट भाजपा के खाते में जाती नजर आ रही है। सोमवार को घोषित नतीजों में 15 में से 9 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा रहा है, जबकि कांग्रेस छह सीटों पर सिमट गई है।
विज्ञापन
पिछले दौर में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस के ही थे, लेकिन इस बार दोनों ही चुनाव हार गए। पांगी भरमौर का हिस्सा है और वन मंत्री का गृह क्षेत्र भी है। पांगी की इस जीत पर भाजपा में खुशी की लहर है तो कांग्रेस मंथन में पड़ गई है।
कांगड़ा के जिला परिषद खैरा वार्ड में उपचुनाव हुआ। इसमें भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने विजय हासिल की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को हराया।