{"_id":"5854cef74f1c1bf951649cfb","slug":"bjp-leaders-purchase-land-in-himachal-just-before-demonetization","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नोटबंदी से ठीक पहले भाजपा नेताओं ने खरीदी करोड़ों की जमीन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नोटबंदी से ठीक पहले भाजपा नेताओं ने खरीदी करोड़ों की जमीन'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 24 दिसंबर को होने वाले समारोह को सफल बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि मोदी सरकार की जनविरोधी कार्यशैली को जनता के बीच उजागर करें। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से नोटबंदी से पहले भाजपा नेताओं द्वारा शिमला व बिलासपुर में करोड़ों रुपये की जमीनें खरीदने की जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि 24 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। ऐसे में पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने अपने ब्लॉक से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचाने की व्यवस्था करें। कहा कि सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए-नए जुमले बनाकर देश की जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेने से पहले आम आदमी की सुविधाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया। यही वजह है कि आम आदमी ठोकरें खाने को मजबूर है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, गंगू राम मुसाफिर, रंगीला राम राव, डा. बीरू राम, टेक चंद डोगरा, केहर सिंह खाची, पूर्ण चंद ठाकुर, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, राम लाल ठाकुर, रवि ठाकुर, नरेश चौहान, विनोद सुल्तानपुरी, सुंदर ठाकुर, संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान समेत कार्यकारिणी के सदस्य व जिला और ब्लॉक पदाधिकारी शामिल हुए।