फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader suspended for anti-party work

नोटिस का नहीं दिया जवाब, भाजपा नेता निलंबित

Sat, 25 Oct 2014 10:38 AM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
BJP leader suspended for anti-party work

विधानसभा क्षेत्र जवाली में एक बार फिर से अंतर्कलह की चिंगारी सुलगनी शुरू हो गई है। जवाली भाजपा के एकजुट होने के दावों की पोल खुल रही है। प्रदेश में जब प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा की पार्टी सत्तासीन थी तो उस समय संजय गुलेरिया को भाजपा प्रदेश ओद्यौगिक प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया था।

विज्ञापन


उसके बाद प्रदेश में विस चुनाव के दौरान पार्टी टिकट न मिलने के कारण संजय गुलेरिया ने बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ा और पार्टी से बाहर रहे। लेकिन, हाल ही में लोस चुनाव के दौरान कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार ने रुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाकर पार्टी में वापस लिया।
विज्ञापन


इस दौरान निलंबित संजय गुलेरिया की भी पार्टी में वापसी हुई लेकिन शुक्रवार को भाजपा कार्यालय जवाली में मंडलाध्यक्ष रमेश राणा की अध्यक्षता में मंडल पदाधिकारियों के साथ हुई गुप्त बैठक में संजय गुलेरिया को पार्टी संगठन विरोधी कार्य करने के आरोप के चलते पार्टी से फिर से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस का नहीं दिया जवाब

BJP leader suspended for anti-party work

पार्टी सूत्रों के अनुसार मंडलाध्यक्ष रमेश राणा सहित पदाधिकारियों ने एकजुटता से इस निर्णय को लिया है। सूत्रों के अनुसार संजय गुलेरिया को इससे पहले मंडल जवाली ने पार्टी संगठन के हित में कार्य न करने पर नोटिस भी भेजा था।

इसका संजय गुलेरिया ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि संजय गुलेरिया को ग्रामीण केंद्र कथोली का पन्ना प्रमुख बनाया गया था। गुलेरिया ने ऐसे कार्यों के लिए समय नहीं होने का जवाब दिया था। इसी पर यह गाज गिरी है।

भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश राणा ने कहा कि संजय गुलेरिया को लोस चुनाव के चलते पार्टी में फिर से शामिल किया गया था। वह पार्टी में प्राइमरी सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन के हित में कार्य न करने के चलते संजय गुलेरिया को पार्टी से निलंबित किया गया है।

भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन मंडल जवाली ने पार्टी संगठन के हित में कार्य न करने पर संजय गुलेरिया को नोटिस भेजा था। इसकी प्रति उनके उनको भी भेजी गई थी।

वहीं संजय गुलेरिया का कहना है कि मैंने पार्टी के हित में ही कार्य किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जब इसके बारे में जानकारी मिलेगी तब की तब सोची जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed