फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader shanta kumar statement ober section 118 HP Land and Tenancy Act

हिमाचल में धारा-118 को खत्म करना संभव नहीं: शांता कुमार

Tue, 13 Aug 2019 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
BJP leader shanta kumar statement ober section 118 HP Land and Tenancy Act
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि हिमाचल के विकास में जहां जरूरत है, वहां धारा-118 में रियायत दी गई है। इस धारा को पूरी तरह से खत्म करना संभव नहीं है। धारा-118 को खत्म करना हिमाचल के लोगों से खिलवाड़ होगा। यह धारा प्रदेश के लोगों के संरक्षण में लागू की गई थी। प्रदेश सरकार पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। इसका फायदा भविष्य में हिमाचल को होगा।

विज्ञापन


हिमाचल को स्विट्जरलैंड बनाने का सपना मुख्यमंत्री रहते उन्होंने देखा था और उस समय चंबा के खजियार का नामकरण स्विट्जरलैंड के नाम पर किया गया था। उस समय वे स्विट्जरलैंड सरकार से भी वार्तालाप कर रहे थे, लेकिन यह बात सिरे नहीं चढ़ पाई थी। अब लगता है यह सपना मौजूदा प्रदेश सरकार पूरा करेगी। विकास की आंधी में प्रदेश के कुछ नगर बिना विशेष तैयारी के बस गए थे।
विज्ञापन


जिनमें अब मूलभूत सुविधाओं की कमी पेश आ रही है। पेयजल, स्वच्छता और पार्किंग जैसे अहम मसले इन नगरों में जंजाल बन गए हैं। जिस समय यह नगर बसे थे, उस समय नियमों का सख्ती से पालन किया जाता तो अब ऐसे हालात देखने को नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि उस दौरान जो अधिकारी थे, उन पर ऐसे मामलों में कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की नकारात्मक प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए घातक 
शांता कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सशक्त विपक्ष की जरूरत रहती है। विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए। विपक्ष की नकारात्मक प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए घातक है। विपक्ष अपनी सही भूमिका अदा करे तो देश के विकास में योगदान निभा सकता है। मौजूदा समय की राजनीति में ऐसा नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि विपक्ष अब न के बराबर रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed