फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader Ram Singh statement in shimla

निगमों-बोर्डों में नहीं होंगी गैर जरूरी नियुक्तियां: राम सिंह

Thu, 09 Aug 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Aug 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Ram Singh statement in shimla
bjp leader ram singh

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने कहा कि हिमाचल में निगमों और बोर्डों में अनावश्यक नियुक्तियां नहीं होंगी। वही नियुक्तियां की जाएंगी, जो जरूरी हैं। राम सिंह आशियाना शिमला में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, राम सिंह ने इससे पहले कहा कि निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों का यह मामला मुख्यमंत्री के क्षेत्राधिकार में आता है।

विज्ञापन


इसमें संगठन को कुछ खास नहीं कहना है। एक अन्य सवाल के जवाब में राम सिंह बोले - पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पार्टी के भीतर बड़ी जिम्मेवारी देने की चर्चा सोशल मीडिया पर ही चल रही है। प्रदेश भाजपा की बैठकों में इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन


धूमल हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के भाजयुमो से जुडेे़ होने की चर्चा पर कहा कि राज्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें इस आधार पर चुनाव तक लड़ने की छूट है। हिमाचल के लिए यह अच्छा है कि अनुसूचित जाति से संबंधित एक योग्य प्रोफेसर को विवि का कुलपति बनाया गया है। उन्होंने बेहतरीन कार्य करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार और हिमाचल की जयराम सरकार की भी जमकर तारीफ की। इस दौरान नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed