फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Leader Rajeev Bindal response to Virbhadra Singh on MC Shimla Election.

सीएम के आरोपों पर भाजपा नेता का पलटवार, कहा- हार को पचा नहीं पा रहे मुख्यमंत्री

Fri, 23 Jun 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Jun 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Rajeev Bindal response to Virbhadra Singh on MC Shimla Election.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग से नगर निगम पर कब्जा करने का आरोप लगाए जाने के बाद वीरवार को भाजपा ने पलटवार किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व शिमला नगर निगम चुनाव के प्रभारी रहे राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खरीद-फरोख्त की बात कहकर न सिर्फ चुने हुए प्रतिनिधियों को अपमानित किया है।

विज्ञापन


बल्कि यह शिमला की जनता का भी अपमान है। मुख्यमंत्री हार को पचा नहीं पा रहे हैं। बिंदल ने कहा कि वह कभी कांग्रेस पार्टी को दोष दे रहे हैं तो कभी निगम बनाने के लिए खरीद फरोख्त की बात कर रहे हैं। सवाल किया कि नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर क्यों नहीं करवाए गए। अगर सिंबल पर चुनाव होते हो कांग्रेस पार्टी दस सीटों पर सिमट कर रह जाती।
विज्ञापन


कहा कि सरकार खुद निगम में जोड़-तोड़कर मेयर और डिप्टी मेयर बनाना चाहती थी। इसी वजह से उसने पूर्व में दोनों पदों के लिए हो रहे डायरेक्ट चुनावों को खत्म कर पार्षदों में से चयन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछा कि क्या कारण था कि बिना वर्दी के दर्जनों पुलिस अधिकारी भाजपा कार्यालय, पार्षदों के आगे पीछे लगाए गए। यही नहीं, उनके रिश्तेदारों को तबादलों का भय दिखाया गया। कहा कि कांग्रेस 18 के जादुई आंकड़े से कोसों दूर थी, ऐसे में भाजपा को दोष देना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed