फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Leader Rajeev Bindal response to Virbhadra Singh.

बिंदल का सीएम पर पलटवार, कहा- दो लाख के सेब छह करोड़ में बेचने वाला बड़ा व्यापारी

Fri, 08 Sep 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Fri, 08 Sep 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Rajeev Bindal response to Virbhadra Singh.

भाजपा नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला बोला है। रेणुका के कांडोकांसर में जनसभा के दौरान वीरभद्र ने बिंदल पर कई आरोप लगाए थे। जिस पर पलटवार करते हुए बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने समस्त नारी जाति का अपमान किया है।

विज्ञापन


नारी की खूबसूरती को उन्होंने वोट की राजनीति से जोड़ने का प्रयास किया है। बिंदल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने तंबू रामपुर से उखाड़ कर रोहडू़ में लगाए। रोहड़ू से उखाड़ कर शिमला ग्रामीण में लगाए और अब जहां भी वे तंबू लगाएंगे जनता उनका तंबू हमेशा के लिए उखाड़ देगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नाहन और सिरमौर की जनता को बिकाऊ कहकर उनका घोर अपमान किया है। सिरमौर के कांग्रेसी नेताओं को काली भेडें बताकर उनको भी अपमानित किया। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि बड़ा व्यापारी वो है जो दो लाख के सेब को छह करोड़ रुपये में बेचे और भ्रष्टाचार में फंस जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

औरों पर कीचड़ उछालकर अपनी काली चादर को सफेद नहीं कर सकते

BJP Leader Rajeev Bindal response to Virbhadra Singh.

करोड़ों रुपये के फार्म हाउस जब्त होने और जमानत पर रहने के बावजूद दूसरों पर दोषारोपण करने की वह हिम्मत न करें। औरों पर कीचड़ उछालकर वह अपनी काली चादर को सफेद नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेणुका बांध के भूमि रसौदों की जांच पिछले पांच सालों से करवा रहे हैं। इसमें उनके अपने चहेते ही जद में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर के बेरोजगार युवकों के साथ कांग्रेस सरकार बेईमानी कर रही है।

मुख्यमंत्री दें कि जिला सिरमौर उनके 6 बार मुख्यमंत्री रहते हुए सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ क्यों है । सिरमौर का व्यक्ति हिमाचल में सर्वाधिक निर्धन, सर्वाधिक अशिक्षित क्यों है?

मुख्यमंत्री राहत कोष का 80 प्रतिशत पैसा शिमला में और 3 प्रतिशत पैसा सिरमौर में ऐसा क्यों ? शिमला के जुखाम के मरीज को भी हजारों रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से मिल सकते है, लेकिन सिरमौर का कैंसर का मरीज भी इस राहत से महरूम क्यों ? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed